मानव तस्करी, अमरीकी नीतियों का परिणाम हैः बहराम क़ासेमी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i44558-मानव_तस्करी_अमरीकी_नीतियों_का_परिणाम_हैः_बहराम_क़ासेमी
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि मानव तस्करी की जड़, उन एकपीक्षय, हस्तक्षेपपूर्ण, अतिक्रमणकारी, युद्धोन्मादी, जातीय सफ़ाए और आतंकवाद की नीतियों में तलाश करना चाहिए जिनमें अधिकतर अमरीका और उसके घटक लिप्त रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २९, २०१७ ०९:११ Asia/Kolkata
  • मानव तस्करी, अमरीकी नीतियों का परिणाम हैः बहराम क़ासेमी

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि मानव तस्करी की जड़, उन एकपीक्षय, हस्तक्षेपपूर्ण, अतिक्रमणकारी, युद्धोन्मादी, जातीय सफ़ाए और आतंकवाद की नीतियों में तलाश करना चाहिए जिनमें अधिकतर अमरीका और उसके घटक लिप्त रहे हैं।

अमरीकी विदेशमंत्रालय ने ईरान के विरुद्ध अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियों को जारी रखते हुए मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी की जिसमें दावा किया है कि ईरान मानव तस्करी को समाप्त करने के िए कम से मापदंड का भी ख़्याल नहीं रखता।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार की शाम मानव तस्करी के बारे में अमरीकी रिपोर्ट में ईरान पर लगाए गये आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते अमरीका द्वारा रिपोर्ट तैयार करने, रिपोर्ट जारी करने और ईरान पर निराधार आरोप लगाए जाने की निंदा करते हुए कहा कि अमरीका को किस ने हक़ दिया है कि वह अन्य देशों के बारे में इस प्रकार की रिपोर्ट तैयार करे और उसे जारी करे।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमरीका की यह रिपोर्ट,  ईरान से शत्रुता और दोहरे मापदंड और राजनैतिक लक्ष्यों तथा ईरान की छवि ख़राब करने के लिए तैयार और जारी की गयी। उन्होंने कहा कि ईरान के विरुद्ध अमरीका के निराधार आरोप एेसी हालत में हैं कि तेहरान इस्लामी शिक्षाओं और सिद्धांतों की छत्रछाया में मनुष्य की प्रतिष्ठा और उसके समर्थन के सबंध में निर्धारित उच्च नियमों और मूल क़ानूनों से संपन्न है। (AK)