विदेशमंत्री फ़्रांस का दौरा करने वाले हैं
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने बुधवार की शाम कहा कि विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ गुरुवार को फ़्रांस के अधिकारियों से भेंटवार्ता के लिए पेरिस का दौरा करेंगे।
विदेशमंत्री पेरिस यात्रा के दौरान इस देश के अधिकारियों से महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों तथा क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर विचार विमर्श करेंगे।
इस समय विदेशमंत्री इटली में हैं जहां उन्होंने इस के विदेशमंत्री एंग्लीनो अलफ़ानो,प्रधानमंत्री पाउलो जेन्टेलोनी और संसद सभापति लायोरा ब्लडरीनी से भी मुलाक़ात की।
विदेशमंत्री, इटली के अधिकारियों से मुलाक़ात के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन से बुधवार की सुबह रोम पहुंचे और उन्होंन बुधवार की सुबह यूरोपियन काउंसिल आन फ़ारेन रिलेशंस एसीएफ़आर की बैठक में भाग लिया।
इटली की यात्रा से पहले उन्होंने जर्मनी के विदेशमंत्री तथा आर्थिक मामलों के मंत्री सहित जर्मन अधिकारियों से द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार तथा महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर विचार विमर्श किया था। (AK)