आतंकवाद का समर्थन करके बड़ी शक्तियां बुरी फंसींः लारीजानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i45012-आतंकवाद_का_समर्थन_करके_बड़ी_शक्तियां_बुरी_फंसींः_लारीजानी
ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि आतंकवाद का समर्थन करने वाली शक्तियां अब स्वयं आतंकवाद के चंगुल में फंस गई हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०६, २०१७ १४:५१ Asia/Kolkata

ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि आतंकवाद का समर्थन करने वाली शक्तियां अब स्वयं आतंकवाद के चंगुल में फंस गई हैं।

डा. अली लारीजानी ने गुरूवार को कहा कि लंबे समय से बड़ी शक्तियों की ओर से आतंकवाद का समर्थन जारी है।  यह बड़ी शक्तियां पूरे विश्व में अलग-अलग आतंकवादी गुटों का समर्थन करती हैं किंतु अब वे उनके लिए ही मुसीबत बन गए हैं।   यह बात उन्होंने उत्तरी ईरान के रश्त नगर में कही।

अपने संबोधन के दूसरे भाग में ईरान के संसद सभापति ने कहा कि ईरान पर प्रतिबंधों के बारे में अमरीकी सेनेट की कार्यवाही का जवाब दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि यह अमरीकियों को बहुत मंगही पड़ेगी।