दुश्मन की एक हरकत उसे तबाह कर देगीः आईआरजीसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i45032-दुश्मन_की_एक_हरकत_उसे_तबाह_कर_देगीः_आईआरजीसी
आईआरजीसी की नौसेना के कमान्डर ने कहा है कि दुनिया में किसी की ईरानी जहाज़ों को ग़लत नज़र से देखने की हिम्मत नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०७, २०१७ ०८:१३ Asia/Kolkata
  • दुश्मन की एक हरकत उसे तबाह कर देगीः आईआरजीसी

आईआरजीसी की नौसेना के कमान्डर ने कहा है कि दुनिया में किसी की ईरानी जहाज़ों को ग़लत नज़र से देखने की हिम्मत नहीं है।

पवित्र नगर मशहद में गुरुवार को एक कार्यक्रम में एडमिरल अली फ़दवी ने कहा कि फ़ार्स की खाड़ी और हुर्मुज़ जलडमरू मध्य में 24 घंटे हमारे 97 जहाज़ निरंतर मौजूद रहते हैं। उन्होंने कहा कि समुद्र से हम सब लाभ उठाते हैं। उन्होंने कहा कि इस्लामी क्रांति की सफलता और आठ वर्षीय थोपे गये युद्ध के शहीदों के ख़ून की बरकत से आज ईरानी नौसेना अपने सबसे सुनहरे दौर से गुज़र रही है और बिना किसी समस्या के सुरक्षा और पूर्ण स्वतंत्रता के साथ आ जा रही है।  

उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी में यह हिम्मत नहीं है कि वह ईरानी जहाज़ों की ओर ग़लत नज़र उठाकर देख सके। ईरानी जहाज़ों के विरुद्ध छोटी सी भी हरकत हमारे दुश्मन के लिए बड़ा ख़तरा सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त हमारे जवान ओमान सागर में भी मौजूद हैं जो पूरी तनमयता से अपने दायित्वों का निर्वाह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुश्मनों ने ईरान के साथ अपरोक्ष युद्ध छेड़कर बहुत ही कम अवधि में सीरिया की क़ानूनी सरकार को गिराने का प्रयास किया किन्तु कई वर्षों बाद भारी नुक़सान उठाने के बाद सीरिया में अपनी पराजय का ठीकरा ईरान के सिर फोड़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि दुश्मनों ने इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद देश के भीतर क्रांति से संघर्ष किया किन्तु यह संघर्ष देश की सीमा से हज़ारों किलोमीटर दूर कर दिया गया जो ईरान की सैन्य शक्ति का चिन्ह है। (AK)