अमरीकी नेताओं को विगत से पाठ लेना चाहिएः क़ासेमी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i45526-अमरीकी_नेताओं_को_विगत_से_पाठ_लेना_चाहिएः_क़ासेमी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीका के नेताओं को विगत की घटनाओं से पाठ लेना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १५, २०१७ १४:११ Asia/Kolkata
  • अमरीकी नेताओं को विगत से पाठ लेना चाहिएः क़ासेमी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीका के नेताओं को विगत की घटनाओं से पाठ लेना चाहिए।

बहराम क़ासेमी ने अमरीकी राष्ट्रपति के बयान पर शनिवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति के सलाहकार, ईरान, क्षेत्र और विश्व के हालिया परिवर्तनों से बेख़बर हैं। उन्होंने क्षेत्र तथा विश्व स्तर पर ईरान की सकारात्मक भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि अमरीका को अपनी विस्तारवादी नीतियों को छोड़ना चाहिए।

ज्ञात रहे कि डोनाल्ड ट्रम्प ने 13 जूलाई को पेरिस में फ़्रांस के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ईरान को पश्चिम के लिए गंभीर ख़तरा बताया था।  अमरीकी राष्ट्रपति ने यह दावा भी किया था कि विश्व में शांति स्थापित करने के लिए वाशिग्टन, अपने प्रयास कर रहा है।