जेसीपीओए का क्रियान्वयन, विश्व समुदाय के लिए एक सफलता हैः ब्रिटेन
ब्रिटेन के विदेशमंत्री ने कहा है कि लंदन, विश्व समुदाय के साथ मिलकर संयुक्त समग्र कार्य योजना जेसीपीओए के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रयास करेगा।
ब्रिटिश सरकार की वेबसाइट के अनुसार विदेशमंत्री बोरिस जान्सन ने जेसीपीओए पर हस्ताक्षर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कहा कि जेसीपीओए के सफल क्रियान्वयन से ईरान के हितों के साथ दुनिया की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया जा सकता।
उन्होंने ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों के विरुद्ध जेसीपीओए के कड़े प्रतिबंधों की ओर संकेत किया और दावा किया कि इस कड़ाई की वजह से प्रतिबंधों को समाप्त करने में मदद मिली और दुनिया और अधिक सुरक्षित हो गयी क्यों जेसीपीओए दुनिया की सुरक्षा और परमाणु अप्रसार के लिए वास्तविक उपलब्धि है।
ब्रिटिश विदेशमंत्री का यह बयान एेसी स्थिति में सामने आया है कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए ने इन वर्षों के दौरान अपनी विभिन्न रिपोर्टों में ईरान की परमाणु गतिविधियों के शांतिपूर्ण होने की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि लंदन का मानना है कि जेसीपीओए को पूरी तरह और पूरी सूक्ष्मता से लागू किया जाना चाहिए।
ज्ञात रहे कि 14 जुलाई 2015 को ईरान और दुनिया की छह बड़ी शक्तियों के बीच सघन वार्ता के बाद परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। जेसीपीओए का क्रियान्वयन 16 जनवरी 2016 से आरंभ हुआ। जेसीपीओए के नाम से होने वाले वाला यह समझौता 16 जनवरी 2016 को लागू हुआ। (AK)