ईरान मध्यपूर्व को रौशन करने के लिए तैयार
ईरान ने घोषणा की है कि वह मध्यपूर्व के देशों में बिजली की ज़रूरतों को पूरा कर सकता है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार बिजलीघर तैयार करने वाली ईरान की कंपनी मपना के प्रबंध निदेशक अब्बास अलीआबादी ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, मध्यपूर्व के देशों को बिजली उप्लब्ध कराने वाले अंतर्राष्ट्रीय बज़ार में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार है।
अब्बास अलीआबादी ने कहा कि मपना कंपनी ने ऊर्जा मंत्रालय की मध्यस्थता से जर्मनी की सीमेनज़ कंपनी के साथ एफ़-क्लास टरबाईन तैयार करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि यह टरबाईन पूरी तरह ईरान में तैयार किए जाएंगे।
मपना कंपनी के प्रबंध निदेशक ने कहा कि ए-क्लास टरबाईन पहले से ही ईरान में तैयार किए जा रहे हैं, जबकि हमारी कंपनी इराक़ में तीन हज़ार ऐसे टरबाईन तैयार कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों के दौर में ईरान ने विभिन्न देशों को बड़ी संख्या में टरबाईन निर्यात किए हैं।
उल्लेखनीय है कि ईरान की मपना कंपनी के इंजीनियरों में, बिजली घरों, कारख़ानों, औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, तेल एवं गैस उद्योगों की स्थापना और रेल परिवहन जैसे क्षेत्रों में काम करने की काफ़ी क्षमताएं मौजूद हैं। (RZ)