अमरीका को मानवाधिकारों के प्रचार का अधिकार नहींः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i45758-अमरीका_को_मानवाधिकारों_के_प्रचार_का_अधिकार_नहींः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि अमरीकी क्रियाकलापों के कारण उसे किसी भी स्थिति में मानवाधिकारों के प्रचार का अधिकार नहीं हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १९, २०१७ १०:५९ Asia/Kolkata
  • अमरीका को मानवाधिकारों के प्रचार का अधिकार नहींः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि अमरीकी क्रियाकलापों के कारण उसे किसी भी स्थिति में मानवाधिकारों के प्रचार का अधिकार नहीं हैं।

डा. हसन रूहानी ने कहा कि अमरीका ने बहुत से अन्तर्राष्ट्रीय समझौतों का उल्लंघन करके यह सिद्ध कर दिया है कि उसे मानवाधकारों के प्रसार, देशों को अन्तर्राष्ट्रीय क़ानूनों के प्रति कटिबद्ध रहने या विश्व में शांति एवं सुरक्षा स्थापित करने जैसे उपदेश देने का भी अधिकार नहीं है।

ईरान के राष्ट्रपति ने बुधवार को मंत्रीमण्डल की बैठक में अन्तर्राष्ट्रीय समझौतों के बारे में अमरीका के व्यव्हार की ओर संकेत करते हुए कहा कि वाशिग्टन ने वर्तमान समय में बहुत से समझौतों का उल्लंघन किया है।  उन्होंने कहा कि वह देश जहां शांति न पाई जाती हो और जो अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का सम्मान न करता हो उसे दूसरों को उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं है।  राष्ट्रपति ने कहा कि क्षेत्र में अमरीका की उपस्थिति, क्षेत्रीय मतभेदों का कारण बनी है।

हसन रूहानी ने कहा कि इराक़, सीरिया और उसके पड़ोसी देश तथा प्रतिरोधकर्ताओं ने क्षेत्र को आतंकवाद से मुक्ति दिलाने में लगे हुए हैं जो भविष्य में इसे आोंकवाद मुक्त बना देंगे।

उन्होंने कहा कि ईरान पर जेसीपीओए के उल्लंघन का ओरोप लगाने का अमरीकी षडयंत्र विफल रहा।  राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरान सदैव ही अन्तर्राष्ट्रीय नियमों के प्रति कटिबद्ध रहा है और आगे भी रहेगा।  उन्होंने कहा कि अमरीकी, विभिन्न बहानों से ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंध लगाने के प्रयास में हैं।  हसन रूहानी ने कहा कि यदि अमरीका, ईरान के विरुद्ध कोई भी नया प्रतिबंध लगाता है तो ईरानी राष्ट्र उसका उचित उत्तर देगा।