ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका के दावे निराधार हैंः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i45820-ईरान_के_ख़िलाफ़_अमरीका_के_दावे_निराधार_हैंः_ज़रीफ़
विदेश मंत्री ने कहा है कि ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी सरकार के दावे घिसे पिटे और निराधार हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २०, २०१७ १०:४७ Asia/Kolkata
  • ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका के दावे निराधार हैंः ज़रीफ़

विदेश मंत्री ने कहा है कि ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी सरकार के दावे घिसे पिटे और निराधार हैं।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने, जो इस समय न्यूयार्क में हैं, पीबीएस टीवी से बात करते हुए कहा कि खेद के साथ कहना पड़ता है कि अमरीका ने बहुत पहले से ईरान के ख़िलाफ़ शत्रुतापूर्ण नीति अपना रखी है और इस देश की नई सरकार पहले से अधिक शत्रुतापूर्ण रुख़ अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि अमरीकी सरकार को क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों पर भी ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: अमरीका, आतंकवादियों के समर्थन के बारे में विश्व जनमत को बहकाना चाहता हैः ईरान

ईरान के विदेश मंत्री ने इसी तरह इस बात का उल्लेख करते हुए कि वाॅशिंग्टन को मध्यपूर्व के क्षेत्र की नई परिस्थितियों पर नज़र डालनी चाहिए, कहा कि अमरीकी सरकार ने सभी ग़लत विकल्पों को अपनाया है और उसके घटक देश, एक दूसरे पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगा रहे हैं। ज्ञात रहे कि विदेश मंत्री ज़रीफ़ राष्ट्र संघ के टिकाऊ विकास के सम्मेलन में भाग लेने के लिए न्यूयार्क गए हुए हैं। (HN)