कुवैत ने ईरानी राजदूत के निकाले जाने की ख़बर का खंडन किया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i45852-कुवैत_ने_ईरानी_राजदूत_के_निकाले_जाने_की_ख़बर_का_खंडन_किया
कुवैत के विदेश मंत्रालय के जानकार सूत्रों ने कहा है कि इस देश से ईरानी राजदूत के निकाले जाने से संबंधित प्रकाशित होने वाली ख़बरें निराधार हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul २१, २०१७ ०८:४४ Asia/Kolkata
  • कुवैत ने ईरानी राजदूत के निकाले जाने की ख़बर का खंडन किया

कुवैत के विदेश मंत्रालय के जानकार सूत्रों ने कहा है कि इस देश से ईरानी राजदूत के निकाले जाने से संबंधित प्रकाशित होने वाली ख़बरें निराधार हैं।

समाचार पत्र अलअंबा ने कुवैत के विदेशमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि कुवैत छोड़ देने के लिए ईरानी राजदूत से मांग की ख़बर निराधार है और कुवैती विदेशमंत्रालय में ईरानी राजदूत को केवल यह बताने के लिए तलब किया गया था कि दूतावास के कर्मचारियों की संख्या कम की जाये।

इसी मध्य ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने गुरूवार को कुवैती विदेशमंत्रालय के निराधार आरोप की प्रतिक्रिया में कहा कि खेद की बात है कि क्षेत्र की संवेदनशील स्थिति के दौरान तनावों को कम करने और क्षेत्र में समस्या उत्पन्न करने वालों के षडयंत्रों के मुकाबले में संयम से काम लेने के बजाये कुवैत इस्लामी गणतंत्र ईरान पर निराधार आरोप लगा रहा है।

कुवैत ने गुरूवार को कहा था कि वह इस देश में ईरानी दूतावास के कर्मचारियों की संख्या को कम करेगा और ईरान के परामर्श सांस्कृतिक कार्यालय को बंद कर दिया है।

कुवैत की सरकार ईरान पर आरोप लगाती है कि उसका संबंध “अलअब्दली” गुट से है जबकि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने बारमबार इस आरोप का खंडन किया है। MM