ईरान ने हमे नया जीवन दियाः क़तर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i46144-ईरान_ने_हमे_नया_जीवन_दियाः_क़तर
क़तर के रक्षामंत्री का कहना है कि ईरान ने दोहा को नया जीवन दिया।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul २५, २०१७ १९:१२ Asia/Kolkata
  • ईरान ने हमे नया जीवन दियाः क़तर

क़तर के रक्षामंत्री का कहना है कि ईरान ने दोहा को नया जीवन दिया।

ख़ालिद बिन मुहम्मद अलअतीया ने कहा है कि जिस समय क़तर पर प्रतबंध लगाए गए थे उस समय ईरान ने अपनी वायु हमारे लिए अपनी वायुसीमा खोलकर दोहा को नया जीवन दिया।  क़तर के रक्षामंत्री ने कहा कि ईरान ने क़तर के विमानों के लिए अपनी वायुसीमा खोलने के साथ ही हमारी आवश्यकता के खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध करवाए।

क़तरी रक्षामंत्री का कहना है कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात, बहरैन और मिस्र ने यदि प्रतिबंध जारी रखे तो फिर दोहा अन्तर्राष्ट्रीय क़ानूनी मार्ग अपनाएगा।

उल्लेखनीय है कि क़तर पर प्रतिबंध लगाने वाले देशों ने इस देश के विरुद्ध लगे प्रतिबंधों को अधिक कड़ा करने की घोषणा की है।  इन देशों ने क़तर की कुछ कंपनियों और वहां के नागरिकों को प्रतिबंधों की सूचि में शामिल किया है।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात, बहरैन और मिस्र ने आतंकवाद का समर्थन करने के आरोप में 5 जून को क़तर से अपने संबन्ध तोड़ लिए थे जिसके बाद इस देश पर प्रतिबंध लगा दिये गए।