ट्रम्प की ईरान को आंख दिखाने की कोशिश
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i46172-ट्रम्प_की_ईरान_को_आंख_दिखाने_की_कोशिश
परमाणु समझौते का बार बार उल्लंघन करने वाले अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ईरान को परमाणु समझौते का उल्लंघ करने के गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २६, २०१७ ०४:०४ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प की ईरान को आंख दिखाने की कोशिश

परमाणु समझौते का बार बार उल्लंघन करने वाले अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ईरान को परमाणु समझौते का उल्लंघ करने के गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है।

ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि यदि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने परमाणु समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करना बंद कर दिया तो ईरान के लिए बहुत बड़ी समस्याएं खड़ी कर दी जाएंगी।

ओहायो में एक भाषण देते हुए ट्रम्प ने ईरान के साथ किए गए परमाणु समझौते को एक बुरा समझौता बताया और कहा कि इस समझौते के कारण ईरान उन्हीं के शब्दों में दुस्साहसी हो गया है लेकिन यह सिलसिला अब और आगे जारी नहीं रह सकेगा।

ज्ञात रहे कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने परमाणु समझौते का पूरी तरह पालन किया है और इसकी पुष्टि आईएईए और सुरक्षा परिषद  के अलावा खुद अमरीकी अधिकारी यहां तक कि ट्रम्प भी कर चुके हैं।

ट्रम्प शुरू ही से ईरान के परमाणु समझौते के ख़िलाफ़ बयान देते रहे हैं। ट्रम्प सरकार ईरान पर नए प्रतिबंध लगाकर परमाणु समझौता का उल्लंघन भी कर रही है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अमरीका के हर नकारात्मक क़दम का उत्तर दिया जाएगा।