हसन रूहानी ने दी रामनाथ कोविंद को बधाई
Jul २७, २०१७ ११:५८ Asia/Kolkata
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने भारत के नए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बधाई दी है।
भारत के नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजे बधाई संदेश में ईरान के राष्ट्रपति डा. हसन रूहानी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि ईरान और भारत के बीच विभिन्न क्षेत्रों में दीर्घकालीन सहयोग, दोनों राष्ट्रों के हित में रहा है। उन्होंने कहा कि यही सहयोग परस्पर संबन्धों के मैत्रीपूर्ण होने का कारण बना है।
उल्लेखनीय है कि रामनाथ कोविंद भारत के चौदहवें राष्ट्रपति नियुक्त किये गए हैं। 17 जूलाई को होने वाले चुनाव में उन्होंने बहुमत हासिल किया था।
टैग्स