विदेशमंत्री तुर्की पहुंचे
Aug ०१, २०१७ ०८:१७ Asia/Kolkata
विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ एक प्रतिनिधिमंडल के साथ तुर्की गये हैं जहां वह अपने तुर्क समकक्ष मौलूद चाऊश ओग़लू से भी भेंटवार्ता करेंगे।
विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी के विदेशमंत्रियों की आपात कालीन बैठक में भाग लेने के लिए तुर्की के इस्तांबोल नगर पहुंचे हैं।
ओआईसी की इस बैठक में फ़िलिस्तीन के क़ुद्स और मस्जिदुल अक्सा में होने वाले हालिया परिवर्तन वार्ता के मुख्य विषय होंगे।
मस्जिदुल अक्सा में होने वाले हालिया परिवर्तन और 14 जुलाई से जायोनी सैनिकों एवं फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों के मध्य होने वाली झड़पों में 17 फिलिस्तीनी शहीद और 400 से अधिक घायल हो चुके हैं। MM
टैग्स