ईरान की प्रगति ही पश्चिम की चिंता का कारणः आयतुल्लाह काशानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i46762-ईरान_की_प्रगति_ही_पश्चिम_की_चिंता_का_कारणः_आयतुल्लाह_काशानी
आयतुल्लाह काशानी ने कहा है कि ईरान की वैज्ञानिक प्रगति और देश का विकास ही पश्चिम की चिंता का मुख्य कारण है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०४, २०१७ ११:२६ Asia/Kolkata
  • ईरान की प्रगति ही पश्चिम की चिंता का कारणः आयतुल्लाह काशानी

आयतुल्लाह काशानी ने कहा है कि ईरान की वैज्ञानिक प्रगति और देश का विकास ही पश्चिम की चिंता का मुख्य कारण है।

आयतुल्लाह इमामी काशानी ने जुमे के ख़ुत्बे में कहा कि ईरान की वैज्ञानिक प्रगति से पश्चिम बहुत चिंतित है। उन्होंने ईरान के सेटेलाइट ले जाने में सक्षम मिज़ाइल, "सीमुर्ग़" के परीक्षण पर पश्चिम विशेषकर अमरीका की प्रतिक्रिया के बारे में कहा कि उनकी चिंता का विषय ईरान की प्रगति और विकास है।  आयतुल्लाह काशानी ने कहा कि शत्रु नहीं चाहते कि कोई ही इस्लामी देश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़े।  उन्होंने कहा कि स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी ने ईरान में बहुत बड़ा परिवर्तन किया जिसके कारण ईरान के केवल एक परीक्षण पर शत्रु शोर-शराबा कर रहे हैं।

अपने ख़ुत्ब में आयतुल्लाह इमामी काशानी ने ईरानी हाजियों के बारे में दुआ करते हुए कहा कि वे शांति एवं सुरक्षा के साथ वैभवशाली ढंग से हज कर सकें।  राष्ट्रपति की पुष्टि के बारे में आयोजित कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान की इस्लामी व्यवस्था में जनसेवा को मूल्यवान गौरव बताया गया है क्योंकि ईरानियों ने सदैव ही दबावों का मुक़ाबला किया है।

आयतुल्लाह इमामी काशानी ने जुमे के ख़ुत्बे में इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि इस्लामी सभ्यता और संस्कृति के विस्तार में इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की भूमिका अनउदाहरणीय है।