जेसीपीओए सबके लिए लाभदायक हैः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i46888-जेसीपीओए_सबके_लिए_लाभदायक_हैः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि जेसीपीओए ने ईरान तथा यूरोप के बीच आर्थिक संबन्धों में विकास की भूमिका प्रशस्त की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०६, २०१७ १३:५७ Asia/Kolkata
  • जेसीपीओए सबके लिए लाभदायक हैः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि जेसीपीओए ने ईरान तथा यूरोप के बीच आर्थिक संबन्धों में विकास की भूमिका प्रशस्त की है।

डा. हसन रूहानी ने कहा कि जेसीपीओए के लागू हो जाने के बाद ईरान तथा यूरोपीय देशों के बीच आर्थिक संबन्धों को अधिक विकसित करने की भूमिका प्रशस्त हुई है।  उन्होंने कहा कि स्पेन इससे अलग नहीं है।

राष्ट्रपति रूहानी ने रविवार को तेहरान में स्पेन के संसद सभापति के साथ मुलाक़ात में तेहरान तथा मैड्रिड के संबन्धों को मैत्रीपूर्ण बताया।  उन्होंने कहा कि जेसीपीओए को लागू करने में यूरोपीय संघ ने प्रभावशाली भूमिका निभाई है।  ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि अमरीका की ओर से उल्लंघन के बावजूद यूरोपीय संघ ने स्वीकारीय नीति अपना रखी है।  राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि जेसीपीओए सबके लिए लाभदायक है।

इस भेंट में स्पेन के संसद सभापति पियू गारकिया ने कहा कि स्पेन और यूरोपीय संघ दोनों ही ईरान के साथ सहकारित का समर्थन करते हैं जिसे वे क्षेत्र के हित में समझते हैं।