अफ़ग़ानी राष्ट्र,आतंकवादियों के मुक़ाबले में एकजुट रहेः ईरान
ईरान का कहना है कि आतंकवादियों के मुक़ाबले में अफ़ग़ानी राष्ट्र को एकजुट रहना चाहिए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अफ़ग़ानिस्तान के सरपुल प्रांत में आतंकवादियों द्वारा 50 लोगों की हत्या की निंदा की है।
बहराम क़ासेमी ने अफ़ग़ानिस्तान के शिया बाहुल्य क्षेत्र मीर्ज़ा ओलंग में आतंकवादियों के हाथों 50 लोगों के मारे जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस जनसंहार पर अफ़ग़ानिस्तान की सरकार और मृतकों के परिजनों के साथ सहानुभूति दर्शाते हुए इस अमानवीय घटना बताया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अफ़ग़ानी राष्ट्र के साथ उसके दुश्मन की पुरानी शत्रुता के दृष्टिगत इस देश के लोगों को उनके मुक़ाबले में एकजुट हो जाना चाहिए।
ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान के सरपुल प्रांत का मीर्ज़ा ओलंग क्षेत्र नी कुछ दिन पहले आतंकवादियों ने क़ब्ज़ा कर लिया था। बाद में आतंकवादियों ने कम से कम 50 लोगों की निर्मम ढंग से हत्या कर दी।