जेसीपीओए, क्षेत्र ही नहीं पूरे विश्व के हित मेंः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i47318-जेसीपीओए_क्षेत्र_ही_नहीं_पूरे_विश्व_के_हित_मेंः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि जो भी जेसीपीओए को क्षति पहुंचाएगा वह स्वंय नुक़सान उठाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १३, २०१७ ११:३७ Asia/Kolkata
  • जेसीपीओए, क्षेत्र ही नहीं पूरे विश्व के हित मेंः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि जो भी जेसीपीओए को क्षति पहुंचाएगा वह स्वंय नुक़सान उठाएगा।

डाक्टर हसन रूहानी का कहना है कि जेसीपीओए, न केवल ईरान के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए लाभदायक है।  उन्होंने रविवार को मंत्रीमण्डल की बैठक में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के उस बयान की ओर संकेत किया जिसमें उन्होंने जेसीपीओए को अमरीकी इतिहास का सबसे बुरा समझौता बताया था।

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ट्रम्य की यह बात सही नहीं है क्योंकि यह आम सहमति का समझौता है और इसमें हार या जीत की बात नहीं है।  उन्होंने कहा कि यदि अमरीका, जेसीपीओए के मुक़ाबले में आ जाता है तो पूरा विश्व अमरीका का विरोध करेगा।  ईरानी राष्ट्रपति का कहना था कि विश्व के देश उसके विरोधी हैं हो जेसीपीओए के विरोधी हैं।  उन्होंने कहा कि ईरान की सरकार ने जेसीपीओए के बारे में अपने वचनों का पालन किया है।