दाइश की पराजय में ईरान की प्रभावी भूमिका हैः इराक़
Aug १४, २०१७ ०४:५३ Asia/Kolkata
इराक़ ने कहा है कि हालिया दिनों में दाइश के ख़िलाफ़ देश को जो सफलताएं मिली हैं उनमें ईरान की प्रभावी भूमिका है।
इराक़ के गृहमंत्री क़ासिम अलआरजी ने तेहरान में ईरान के पुलिस प्रमुख ब्रिगेडियर हुसैन अश्तरी से मुलाक़ात में दाइश की पराजय में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए ईरान की सराहना की। उन्होंने कहा कि दाइश पर इराक़ की विजय में ईरान का बड़ा योगदान रहा है जिसके लिए इराक़ की सरकार और जनता इस्लामी गणतंत्र ईरान की मदद और समर्थन के ऋणी रहेंगे। इराक़ के गृहमंत्री ने ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को अधिक से अधिक विस्तृत करने पर बल देते हुए कहा कि इराक़ की सरकार विभिन्न मैदानों में ईरान के अनुभवों से लाभ उठाने के लिए तैयार है। (HN)
टैग्स