33 दिवसीय युद्ध की जीत की सालगिरह पर ज़रीफ़ ने दी बधाई
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i47396-33_दिवसीय_युद्ध_की_जीत_की_सालगिरह_पर_ज़रीफ़_ने_दी_बधाई
जवाद ज़रीफ़ ने 33 दिवसीय युद्ध की जीत की सालगिरह पर सैयद हसन नसरुल्लाह को बधाई दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १४, २०१७ १२:४२ Asia/Kolkata
  • 33 दिवसीय युद्ध की जीत की सालगिरह पर ज़रीफ़ ने दी बधाई

जवाद ज़रीफ़ ने 33 दिवसीय युद्ध की जीत की सालगिरह पर सैयद हसन नसरुल्लाह को बधाई दी है।

ईरान के विदेशमंत्री ने ज़ायोनी शासन तथा हिज़बुल्लाह के बीच 33 दिवसीय युद्ध की जीत की सालगरिह पर हिज़बुल्लाह महासचिव और लेबनान के विदेशमंत्री को बधाई संदेश भेजे हैं।  यह युद्ध जूलाई 2006 को आरंभ हुआ था और 14 अगस्त 2006 को समाप्त हुआ।  

हिज़बुल्लाह के महासचि सैयद हसन नसरूल्लाह के नाम अपने बधाई संदेश में ईरान के विदेशमंत्री ने उनकी दूरदर्शिता और निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि इस विजय में हिज़बुल्लाह के जियालों की भूमिका सराहनीय रही है।

लेबनान के विदेशमंत्री जुबरान बासील को भेजे बधाई संदेश में मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि यह सफलता, लेबनानी जनता के कड़े प्रतिरोध का परिणाम है।  उन्होंने कहा कि 33 दिवसीय युद्ध में विजय, लेबनान के अधिक मज़बूत होने का कारण बनी है।