सिरालियोन की भूस्खलन त्रासदी पर ईरान ने खेद व्यक्त किया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i47440-सिरालियोन_की_भूस्खलन_त्रासदी_पर_ईरान_ने_खेद_व्यक्त_किया
ईरान ने सिरालियोन में भूस्खलन से मरने वालों के बारे में खेद जताते हुए इस देश और राष्ट्र के प्रति संवेदना प्रकट की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १५, २०१७ ०७:५० Asia/Kolkata
  • सिरालियोन की भूस्खलन त्रासदी पर ईरान ने खेद व्यक्त किया

ईरान ने सिरालियोन में भूस्खलन से मरने वालों के बारे में खेद जताते हुए इस देश और राष्ट्र के प्रति संवेदना प्रकट की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने सिरालियोन में होने वाले भूस्खलन पर खेद व्यक्त किया है। सिरेलियोन के रेड क्रीसेंड के अनुसार इस देश में होने वाले भूस्खलन में कम से कम 300 लोग मारे गए।  रेडक्रास के अनुसार बाढ़ के कारण होने वाले इस भूस्खलन से कम से कम 3000 लोग घरों से वंचित हो गए हैं। सिरेलियोन के राष्ट्रपति ने इस भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया है।

यह भूस्खलन, सोमवार को सिरालियोन की राजधानी के पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली वर्षा के कारण हुआ जिसके परिणाम स्वरूप व्यापक तबाही हुई है।