ट्रम्प पर ज़रीफ़ का कटाक्ष, नस्लभेदी आतंकवाद की निंदा क्यों नहीं?
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i47682-ट्रम्प_पर_ज़रीफ़_का_कटाक्ष_नस्लभेदी_आतंकवाद_की_निंदा_क्यों_नहीं
विदेश मंत्री ने अपने ट्वीटर पेज पर आतंकवाद के संबंध में अमरीकी राष्ट्रपति के रवैये पर ज़बरदस्त कटाक्ष किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १९, २०१७ ०९:५६ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प पर ज़रीफ़ का कटाक्ष, नस्लभेदी आतंकवाद की निंदा क्यों नहीं?

विदेश मंत्री ने अपने ट्वीटर पेज पर आतंकवाद के संबंध में अमरीकी राष्ट्रपति के रवैये पर ज़बरदस्त कटाक्ष किया है।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अमरीका के शेर्लोट्सविल शहर में नस्लभेदी कार्यवाही और स्पेन के शहर बारसिलोना में आतंकी हमले पर ट्वीट करते हुए अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के रवैये की निंदा की है। उन्होंने लिखा हैः "इस्लाम का अपमान बड़ी जल्दी और अपने घर में नस्लभेदी आतंकवाद की निंदा करने में असमंजस! आतंकवाद धर्म के नाम पर हो या नस्ल के नाम पर, आतंकवाद ही है और किसी धर्म या नस्ल का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।"

 

ज्ञात रहे कि पिछले हफ़्ते अमरीका के शेर्लोट्सविल शहर में नस्लभेद के समर्थकों के प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी लोगों पर चढ़ा दी थी जिसमें एक महिला हताहत और 13 अन्य घायल हुए थे। ट्रम्प ने इस हमले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में नस्लभेद का समर्थन किया था और इस हमले की निंदा नहीं की थी। लेकिन स्पेन के बारसिलोना शहर में जब एक आतंकी ने लोगों ने अपनी गाड़ी चढ़ा तो ट्रम्प ने तुरंत ही इसे इस्लामी आतंकवाद का नाम दे दिया था।