अमरीका आईएईए को उकसाने की कोशिश कर रहा है, ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i48272-अमरीका_आईएईए_को_उकसाने_की_कोशिश_कर_रहा_है_ईरान
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान बारंबार कहा चुका है कि जेसीपीओए और पूरक प्रोटोकॉल से हटकर किसी बात को क़ुबूल नहीं करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २८, २०१७ १३:३७ Asia/Kolkata
  • ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही
    ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान बारंबार कहा चुका है कि जेसीपीओए और पूरक प्रोटोकॉल से हटकर किसी बात को क़ुबूल नहीं करेगा।

अली अकबर सालेही ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बल दिया, “अमरीका में जारी राजनैतिक उथल पुथल से पूरी दुनिया में उथल पुथल मची हुयी है, क्योंकि वॉशिंग्टन के पास स्पष्ट विदेश नीति नहीं है लेकिन ईरान ने ख़ुद को बुरे से बुरे हालात के लिए तय्यार कर लिया है। ”

उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कि अमरीका की नई सरकार जेसीपीओए को नुक़सान पहुचाने की कोशिश में है, कहा कि ईरान जेसीपीओए के तहत अपने वचन पर पाबंद है और इस बारे में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए एकमात्र संस्था है जिसे बयान देने का अधिकार है।

अली अकबर सालेही ने इस बात की ओर इशारा करते हुए कि अमरीका आईएईए को उकसाने की कोशिश कर रहा है, कहा कि ईरान जेसीपीओए का उल्लंघन नहीं करेगा लेकिन अगर सामने वाले पक्ष ने ऐसा किया तो इस संबंध में ज़रूरी क़दम उठाएगा।

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने अराक के रिएक्टर की डिज़ाइन और उसके फिर से निर्माण के बारे में कहा कि इस रिएक्टर के फिर से निर्माण का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि अराक के रिएक्टर की डिज़ाइन का आरंभिक चरण पूरा हो गया है और अब ईरान इसके तीसरे चरण पर काम करेगा जिसके लिए ज़रूरी योजना तय्यार कर ली गयी है। (MAQ/N)