क्षेत्र में ईरान की है महत्वपूर्ण भूमिकाः अमरीकी थिंकटैंक
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i48693-क्षेत्र_में_ईरान_की_है_महत्वपूर्ण_भूमिकाः_अमरीकी_थिंकटैंक
एक अमरीकी थिंकटैंक का मानना है कि ईरान, क्षेत्र का प्रभावशाली देश है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०७, २०१७ १०:०२ Asia/Kolkata
  • क्षेत्र में ईरान की है महत्वपूर्ण भूमिकाः अमरीकी थिंकटैंक

एक अमरीकी थिंकटैंक का मानना है कि ईरान, क्षेत्र का प्रभावशाली देश है।

अमरीकी थिंकटैंक "सूफन ग्रुप्स" ने अपनी रिपोर्ट में, मध्यपूर्व में ईरान की स्थिति को बहुत महत्वपूर्ण बताया है।  रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों के परिवर्तनों के बाद ईरान ने काफ़ी प्रगति की है।

इस अमरीकी थिंकटैंक के अनुसार ईरान के विरुद्ध उसके शत्रुओं की विफल कार्यवाहियों के कारण मध्यपूर्व में ईरान का प्रभाव उल्लेखनीय ढंग से बढ़ा है।  "सूफन ग्रुप्स" की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान की ओर से क्षेत्र में प्रतिरोधक गुटों के समर्थन ने भी तेहरान में क्षेत्र में सुदृढ़ता प्रदान की है।