रोहिंग्या मुसलमानों की सहायता के लिए ईरान ने तेज़ की कोशिश।
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i49073-रोहिंग्या_मुसलमानों_की_सहायता_के_लिए_ईरान_ने_तेज़_की_कोशिश
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि विदेश मंत्रालय में एशिया प्रशांत मामलों के निदेशक इब्राहीम रहीमपुर के नेतृत्व में गुरुवार को ईरानी प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश पहुंच जाएगा जो अपने साथ सहायता सामग्री की खेप लेकर जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १३, २०१७ ०९:०३ Asia/Kolkata
  • रोहिंग्या मुसलमानों की सहायता के लिए ईरान ने तेज़ की कोशिश।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि विदेश मंत्रालय में एशिया प्रशांत मामलों के निदेशक इब्राहीम रहीमपुर के नेतृत्व में गुरुवार को ईरानी प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश पहुंच जाएगा जो अपने साथ सहायता सामग्री की खेप लेकर जा रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने मंगलवार को बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल के साथ ईरान की रेड क्रीसेंट संस्था की एक टीम भी बांग्लादेश जाएगी और बांग्लादेश के माध्यम से मानवता प्रेमी सहायता रोहिंग्या मुसलमानों तक पहुंचाई जाएगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए बांग्लादेश में शिविर लगाने और चिकित्सा कैंप स्थापित करने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश के सामने यह प्रस्ताव रखा गया है जिसे ढाका सरकार ने स्वीकार किया है।