राज़ जानने के लिए आईएईए निरीक्षण नहीं कर सकता, ईरान
Sep १३, २०१७ १३:३५ Asia/Kolkata
विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने बल दिया है कि जेसीपीओए के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी, ईरान के राज़ को जानने के बहाने निरीक्षण नहीं कर सकती।
उन्होंने बुधवार को रूस के सूची शहर के एयरपोर्ट पहुंचने पर पत्रकारों से एजेंसी द्वारा ईरान के सैन्य केन्द्रों के निरीक्षण के बारे में कहा कि जेसीपीओए और पूरक प्रोटोकॉल के अनुसार, उन जगहों का निरीक्षण होगा जहां सैन्य गतिविधियां मुमकिन हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र और सीरिया के विषय पर रूस के साथ समन्वय बनाना और इसी तरह द्विपक्षीय व बहुपक्षीय विषय पर चर्चा, उनके सूची शहर के दौरे के उद्देश्य हैं।
ईरानी विदेश मंत्री बुधवार को एकदिवसीय दौरे पर रूस के सूची शहर पहुंचे। (MAQ/N)
टैग्स