ईरान और रूस के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i49125-ईरान_और_रूस_के_बीच_महत्वपूर्ण_मुद्दों_पर_चर्चा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने सूची में रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन से भेंटवार्ता की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १३, २०१७ १६:३३ Asia/Kolkata
  • ईरान और रूस के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने सूची में रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन से भेंटवार्ता की है।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार की शाम रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन से रूस के शहर सूची में मुलाक़ात की।

इस मुलाक़ात में दोनों नेताओं ने मध्यपूर्व के हालिया परिवर्तनों, परमाणु समझौते की स्थिति, सीरिया संकट और द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ क्षेत्र के महत्वपूर्ण परिवर्तनों पर चर्चा के लिए रूस के सूची शहर के दौरे पर हैं। उन्होंने अपनी रूस यात्रा के दौरान विलादीमीर पुतीन से मुलाक़ात की। इससे पहले ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने सूचना दी थी कि विदेशमंत्री रूसी अधिकारियों से चर्चा के लिए रूस का दौरा करेंगे।

उन्होंने बयान में कहा था कि आतंकवाद से संघर्ष और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की स्थापना में दोनों देश महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ एेसी स्थिति में रूस के दौरे पर हैं कि मंगलवार को रूस के रक्षामंत्री सर्गेई शोइगू ने दमिश्क़ में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से मुलाक़ात की थी। रूसी रक्षामंत्री ने इस मुलाक़ात के दौरान सीरिया की सेना की निरंतर सफलता और दैरिज़्ज़ूर का परिवेष्टन समाप्त करने पर विलादीमीर पुतीन का बधाई संदेश भी राष्ट्रपति बश्शार असद को दिया। (AK)