ईरान के आभारी रहेंगेः बश्शार असद
सीरिया के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ नेता को बधाई संदेश भेजकर ईरान का आभार व्यक्त किया है।
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई को बधाई संदेश भेजकर ईरानी राष्ट्र का आभार व्यक्त किया है।
सीरिया के दैरुज़्ज़ूर नगर के परिवेष्टन को तोड़ने में सीरिया की सेना और प्रतरिधियों के प्रयास की प्रशंसा करते हुए बश्शार असद ने ईरानी राष्ट्र और सरकार का शुक्रिया अदा किया है।
अपने बधाई संदेश में सीरिया के राष्ट्रपति ने आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में इस्लामी गणतंत्र ईरान के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा है कि ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता, ईरानी राष्ट्र और वहां की सरकार हमेशा से सीरियाय के समर्थक रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में ईरान और सीरिया आगे भी सहयोग करते रहेंगे।
ज्ञात रहे कि सीरिया की सेना ने प्रतिरोधक गुटों के साथ सहयोग करते हुए 5 सितंबर 2017 को दैरुज़्ज़ूर नगर को आज़ाद करा लिया था जो पिछले तीन वर्षों से दाइश के नियंत्रण में था।