रोहिंग्या मुसलमानों को अकेला नहीं छोड़ेंगेः विलायती
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i49177-रोहिंग्या_मुसलमानों_को_अकेला_नहीं_छोड़ेंगेः_विलायती
अली अकबर विलायती ने कहा है कि म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १४, २०१७ १४:०१ Asia/Kolkata
  • रोहिंग्या मुसलमानों को अकेला नहीं छोड़ेंगेः विलायती

अली अकबर विलायती ने कहा है कि म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सलाहकार का कहना है कि किसी भी स्थिति में म्यंमार के अत्याचारग्रस्त रोहिंग्या मुसलमानों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

अली अकबर वेलायती ने कहा है कि म्यांमार की सेना और बौद्ध चरमपंथियों की ओर से रोहिंग्या मुसलमानों पर किये जाने वाले अत्याचारों के मुक़ाबले में इस्लामी देश एकजुट हैं और रोहिंग्या मुसलमानों को अकेले नहीं छोड़ा जाएगा।

इसी बीच ईरान के स्वास्थ्यमंत्री ने रोहिंग्या मुसलमानों पर किये जाने वाले अत्याचारों की निंदा करते हुए गुरूवार को कहा है कि इन मुसलमानों को सहायता पहुंचाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन से इस बारे में बात हुई है कि उनके लिए चिकित्सा उपकरण और डाक्टर भेजे जाएं।