ईरान की सक्रिय कूटनीति, रूहानी की कई नेताओं से मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i49549-ईरान_की_सक्रिय_कूटनीति_रूहानी_की_कई_नेताओं_से_मुलाक़ात
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने बल दिया है कि इस्लाम, कृपा, लोकतंत्र, बुद्धि, ज्ञान, परामर्श और चयन का धर्म है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २०, २०१७ ११:०८ Asia/Kolkata
  • ईरान की सक्रिय कूटनीति, रूहानी की कई नेताओं से मुलाक़ात

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने बल दिया है कि इस्लाम, कृपा, लोकतंत्र, बुद्धि, ज्ञान, परामर्श और चयन का धर्म है।

राष्ट्रपति रूहानी ने मंगलवार की रात न्यूयार्क में अमरीकी मुसलमानों के नेताओं और धर्मगुरुओं से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में डाक्टर हसन रूहानी ने बल दिया कि आतंकवाद से संघर्ष का मुख्य मार्ग, सांस्कृतिक कार्यवाहियां और नई पीढ़ी को वास्तविक इस्लाम के बारे में बताना है।

राष्ट्रपति ने बड़ी शक्तियों द्वारा इस्लामी देशों पर वर्चस्व जमाने के प्रयासों की ओर संकेत करते हुए कहा कि बड़ी शक्तियां, इस्लामी देशों को कंट्रोल करने और दुनिया व क्षेत्र में इस्लाम और मुसलमानों को बदनाम करने के लिए आतंकवाद और चरमपंथ को एक हथकंड के रूप में प्रयोग करना चाहती हैं।

उन्होंने मध्यपूर्व, अफ़्रीक़ा, एशिया और दुनिया के अन्य क्षेत्रों में निर्दोष लोगों के जनसंहार की ओर संकेत करते हुए कहा कि खेद की बात यह है कि निर्दोष लोगों के मारे जाने के साथ ही वास्तविक इस्लाम भी क़ुर्बान हो रहा है ताकि दुनिया वालों का दृष्टिकोण इस्लाम धर्म के बारे में ख़राब हो जाए।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने इस्लाम धर्म में यह शक्ति है कि वह पूरी मानवता का मार्गदर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि दुनिया के सामने वास्तविक इस्लाम को बयान किया जाना चाहिए, पवित्र क़ुरआन की सही व्याख्या पेश की जानी चाहिए, पैग़म्बरे इस्लाम के सही आचरण को पेश किया जाना चाहिए ताकि आज की समस्या का समधान हो सके। (AK)