सीरिया के पुनर्निर्माण में ईरान सीरियाई जनता के साथ हैः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i49659-सीरिया_के_पुनर्निर्माण_में_ईरान_सीरियाई_जनता_के_साथ_हैः_ज़रीफ़
विदेश मंत्री ने सीरिया के भविष्य के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ की विशेष बैठक की समाप्ति पर कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, सीरिया के लिए मानवताप्रेमी सहायताओं और इस देश के पुनर्निर्माण पर ध्यान दिए जाने का स्वागत करता है और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया में सीरियाई जनता के साथ रहेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २२, २०१७ ०५:२९ Asia/Kolkata
  • सीरिया के पुनर्निर्माण में ईरान सीरियाई जनता के साथ हैः ज़रीफ़

विदेश मंत्री ने सीरिया के भविष्य के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ की विशेष बैठक की समाप्ति पर कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, सीरिया के लिए मानवताप्रेमी सहायताओं और इस देश के पुनर्निर्माण पर ध्यान दिए जाने का स्वागत करता है और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया में सीरियाई जनता के साथ रहेगा।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इस बैठक के बारे में इरना को बताया कि सीरिया के लिए मानवताप्रेमी सहायताओं और इस देश के पुनर्निर्माण का विषय एक सकारात्मक क़दम हो सकता है विशेष कर इस लिए हालिया महीनों में सीरिया में दाइश व तकफ़ीरी गुटों के आतंकियों के मुक़ाबले में प्रतिरोध के मोर्चे को अत्यधिक सफलताएं मिली हैं और सीरिया के अधिकांश क्षेत्र मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने इस बात की ओर इशारा करते हुए कि बड़ी संख्या में अन्य देशों में शरण ले चुके सीरियाई नागरिक, स्वदेश लौट रहे हैं, कहा कि इसी लिए अब सीरिया में राजनैतिक शांति की बहाली और इस देश के पुनर्निर्माण पर गंभीर रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए।

 

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि राजनैतिक लक्ष्यों से दूर रहते हुए विश्व समुदाय की ओर से सीरिया की मदद सकारात्मक है और ईरान भी जिसने पहले भी इस संबंध में काफ़ी कोशिशें की हैं, सीरियाई जनता के साथ खड़ा है। ज्ञात रहे कि सीरिया के भविष्य के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ की विशेष बैठक महासभा के अधिवेशन के अवसर पर न्यूयार्क में गुरुवार को आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता यूरोपीय संघ के विदेशी मामलों की प्रभारी फ़ेड्रीका मोगरीनी ने की। (HN)