ज़रीफ़, अमरीका के साथ वार्ता करना बेकार है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i49703-ज़रीफ़_अमरीका_के_साथ_वार्ता_करना_बेकार_है
ईरान के विदेश मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अपने जापानी समकक्ष टारो कोनो के साथ मुलाक़ात में कहा है कि जेसीपीओए के बारे में वाशिंगटन की नीति से दुनिया में यह संदेश जाता है कि अमरीका से बातचीत बेकार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २२, २०१७ १८:१५ Asia/Kolkata
  • ज़रीफ़, अमरीका के साथ वार्ता करना बेकार है

ईरान के विदेश मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अपने जापानी समकक्ष टारो कोनो के साथ मुलाक़ात में कहा है कि जेसीपीओए के बारे में वाशिंगटन की नीति से दुनिया में यह संदेश जाता है कि अमरीका से बातचीत बेकार है।

शुक्रवार क न्यूयॉर्क में जापान के विदेश मंत्री कोनो के साथ मुलाक़ात में ईरान के विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने कहा कि अमरीका ने दुनिया में अपनी विश्वसनीयता खो दी है।

इस मुलाक़ात में ज़रीफ़ ने कोरिया प्रायद्वीप के संकट की ओर संकेत करते हुए कहा, इस्लामी गणतंत्र ईरान हर प्रकार के परमाणु हथियारों के उत्पादन, उनके परीक्षण और विस्तार को ग़लत मानता है।

ईरानी विदेश मंत्री ने रोहिंग्या मुसलमानों पर म्यांमार की सेना और बौद्ध चरमपंथियों के हमलों की निंदा करते हुए जापान से रोहिंग्या मुसलमानों के संकट में सहयोग करने का आहवान किया।

इस मुलाक़ात में जापानी विदेश मंत्री जेसीपीओए के समर्थन की घोषणा करते हुए कहा, टोक्यो ने समस्त देशों से परमाणु समझौते के महत्व का उल्लेख किया है। msm