ईश्वर ने शहीद हुजजी को सम्मानित कियाः वरिष्ठ नेता
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने कहा है कि ईश्वर ने शहीद मोहसिन हुजजी को सम्मानित किया है।
आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई ने कहा कि निष्ठा, पवित्र सोच और उचित समय पर क़दम उठाने जैसी विशेषताओं के कारण ईश्वर ने शहीद हुजजी को सबके निकट सम्मानित किया है।
वरिष्ठ नेता ने बुधवार को सुबह राजधानी तेहरान की मस्जिदे इमाम हुसैन में शहीद हुजजी के शव के निकट उपस्थित होकर कहा कि ईश्वर के निकट सारे ही शहीद सम्मानीय हैं। उन्होंने कहा कि शहीद मोहसिन हुजजी में कुछ एेसी विशेषताएं थी जिसके कारण ईश्वर ने उन्हें सबके निकट सम्मानीय कर दिया। वरिष्ठ नेता ने कहा कि मोहसिन हुजजी की शहादत ने ईरान के भीतर एक हंगामा मचा दिया। उन्होंने शहीद हुजजी के परिवार वालों के लिए ईश्वर से धैर्य की कामना की। वरिष्ठ नेता ने शहीद हुजजी के परिजनों से मुलाक़ात करके उनकी दृढ़ता और मज़बूत इरादों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि शहीद मोहसिन हुजजी, पवित्र रौज़ों के रक्षाकों में से एक थे जिन्हें दाइश के आतंकवादियों ने पकड़ने के बाद बहुत ही निर्ममता से 9 अगस्त 2017 को शहीद कर दिया था।