कुर्दिस्तान को इराक़ से अलग करने की योजना, ज़ायोनी साज़िश: आयतुल्लाह काशानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50119-कुर्दिस्तान_को_इराक़_से_अलग_करने_की_योजना_ज़ायोनी_साज़िश_आयतुल्लाह_काशानी
आयतुल्लाह काशानी ने कहा है कि कुर्दिस्तान को इराक़ से अगल करवाने पर आधारित जनमत संग्रह की योजना, ज़ायोनी षडयंत्र है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २९, २०१७ १२:४७ Asia/Kolkata
  • कुर्दिस्तान को इराक़ से अलग करने की योजना, ज़ायोनी साज़िश: आयतुल्लाह काशानी

आयतुल्लाह काशानी ने कहा है कि कुर्दिस्तान को इराक़ से अगल करवाने पर आधारित जनमत संग्रह की योजना, ज़ायोनी षडयंत्र है।

आयतुल्लाह मुहम्मद इमामी काशानी ने तेहरान में जुमे के ख़ुत्बे में कहा है कि इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र के इस देश से अगल होने की स्थिति में इसके ज़िम्मेदार वे होंगे जो इस विघटन का कारण बनेंगे।  उन्होंने कहा कि एेसों को अपने अपराधों का जवाब देना होगा।  आयतुल्लाह काशानी ने कहा कि इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र के अधिकारियों को चाहिए कि वे वृहत्तर मध्यपूर्व के ज़ायोनी और अमरीकी षडयंत्र का भाग बनने के स्थान पर उसका मुक़ाबला करें।

जुमे के ख़ुत्बे में आयतुल्लाह काशानी ने पवित्र प्रतिरक्षा का उल्लेख करते हुए कहा कि यही प्रतिरक्षा, शत्रुओं की निराशा का कारण बनी है। उन्होंने कहा कि इस समय ईरानी जनता से अमरीकी राष्ट्रपति, ज़ायोनी अधिकारियों और सऊदी अरब के क्रोध का कारण यही पवित्र प्रतिरक्षा और त्याग की भावना है।  आयतुल्लाह मुहम्मद इमामी काशानी ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत पर खेद व्यक्त करते हुए इमाम हुसैन के संदेश से पाठ लेने का आह्वान किया।  उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन की शिक्षाओं से एेसे लोगों का प्रशिक्षण किया जा सकता है जो शत्रुओं का डटकर मुक़ाबला कर सकते हैं।