तेहरान और अंकारा के बीच इराक़ी कुर्दिस्तान सहित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50269-तेहरान_और_अंकारा_के_बीच_इराक़ी_कुर्दिस्तान_सहित_महत्वपूर्ण_विषयों_पर_चर्चा
तुर्की की सेना के प्रमुख जनरल ख़ुलूसी आकार और ईरान की सशस्त्र सेना के प्रमुख मुहम्मद बाक़िरी ने सोमवार की सुबह तेहरान में संयुक्त सीमाओं की सुरक्षा और क्षेत्रीय परिवर्तनों के विषय पर विचार विमर्श किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०२, २०१७ १२:०० Asia/Kolkata

तुर्की की सेना के प्रमुख जनरल ख़ुलूसी आकार और ईरान की सशस्त्र सेना के प्रमुख मुहम्मद बाक़िरी ने सोमवार की सुबह तेहरान में संयुक्त सीमाओं की सुरक्षा और क्षेत्रीय परिवर्तनों के विषय पर विचार विमर्श किया।

जनरल खुलूसी आकार ईरानी अधिकारियों से मुलाक़ात के लिए तेहरान के दौरे पर हैं और उन्होंने सोमवार की शाम ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी से मुलाक़ात की। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने भी संसद में भाषण देते हुए कहा था कि वह चार अक्तूबर को तेहरान की यात्रा करेंगे और कुर्दिस्तान के हालिया जनमत संग्रह और ईरान, रूस और तुर्की की पहल से आरंभ होने वाली सीरिया शांति वार्ता प्रक्रिया के बारे में ईरानी अधिकारियों से वार्ता करेंगे।

क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मामलों के बारे में ईरान और तुर्की के दृष्टिकोण समान नहीं हैं और कई स्थानों पर हमें प्रतिस्पर्धा भी दिखाई दी। इसके बावजूद ईरान और तुर्की दो पड़ोसी देशतं हैं जो क्षेत्रीय पैरामीटर्स के प्रभाव के अंतर्गत एक दूसरे से दूर नहीं रह सकते।

अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ सियामक काकाई कहते हैं कि ईरान और तुर्की, एेतिहासिक अतीत और पड़ोसी में स्थित होने के कारण क्षेत्र में विशेष स्थान रखते हैं और यही कारण है कि  क्षेत्रीय घटनाओं के संबंध में इन दोनों देशों की विदेश नीति में कभी तनाव भी देखा गया किन्तु सांस्कृतिक, आर्थिक और एेतिहासिक स्थान के कारण इन दोनों देशतं ने कभी भी एक दूसरे से सहयोग की अनदेखी नहीं की।

क्षेत्र की वर्तमान संवेदनशील स्थिति के दृष्टिगत, राजनैतिक और सैन्य मामलों में ईरान और तुर्की के विचार विमर्श, इन दोनों देशों के आगामी संबंधों पर प्रभाव डाल सकते हैं। शहीद बहिश्ती विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर अली बीगदिली इराक़ी कुर्दिस्तान के जनमत संग्रह के बारे में ईरान और तुर्की के विचार विमर्श को महत्वपूर्ण बताते हुए कहते हैं कि इराक़ी कुर्दिस्तान अमरीकी छावनी बन सकता है और मध्यपूर्व की वर्तमान संवेदनशील स्थिति के दृष्टिगत यह विषय भविष्य में क्षेत्र में तनाव का कारण बन सकता है। (AK)