ईरान और तुर्की के बीच चार सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर
इस्लामी गणतंत्र ईरान और तुर्की ने अपने संबंधों को विस्तृत करने के लिए सहयोग के चार सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं।
इन चार सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी और तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान की उपस्थिति में इन दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किए गये।
ईरान के वित्त और आर्थिक मामलों के मंत्रालय तथा तु्र्की के व्यापार एवं कस्टम मंत्रालय के बीच कस्टम सहयोग, ईरान और तुर्की के सेन्ट्रल बैंकों के बीच सहयोग, ईरान के राष्ट्रीय पुस्तकालय और दस्तावेज़ संस्था और तुर्की के आर्काइव विभाग के बीच सहयोग तथा ईरान और तुर्की के बीच टेलीवीजन और रेडियो सहयोग जैसे चार महत्वपूर्ण सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर हुए।
ज्ञात रहे कि तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ बुधवार को तेहरान पहुंचे। तेहरान पहुंचने के बाद सादाबाद कांप्लेक्स में राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने उनका भव्य स्वागत किया और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की और उसके बाद संयुक्त पत्रकार सम्मेलन को संबोधित भी किया था। (AK)