फिर आया ट्रम्प का ईरान विरोधी बयान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50523-फिर_आया_ट्रम्प_का_ईरान_विरोधी_बयान
अमरीकी राष्ट्रपति ने ईरान पर परमाणु समझौते के उल्लंघन का फिर आरोप लगाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०६, २०१७ ०७:०९ Asia/Kolkata
  • फिर आया ट्रम्प का ईरान विरोधी बयान

अमरीकी राष्ट्रपति ने ईरान पर परमाणु समझौते के उल्लंघन का फिर आरोप लगाया है।

डोनाल्ड ट्रम्प ने वाइट हाउस में अमरीकी सैन्य अधिकारियों की एक बैठक में ईरान पर यह आरोप लगाया है कि तेहरान ने परमाणु समझौते की भावना का पालन नहीं किया है।  ट्रम्प ने ईरान पर आतंकवाद के समर्थन का भी आरोप लगाया है।

अमरीकी राष्ट्रपति की ओर से ईरान के विरुद्ध आरोपों का क्रम एेसी स्थिति में जारी है कि जब अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए, संयुक्त राष्ट्रसंघ और राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने अपनी रिपोर्टों में यह बात स्वीकार की है कि ईरान, जेसीपीओए के प्रति कटिबद्ध रहा है।  हाल ही में यूरोपी संघ की विदेश नीति प्रभारी मोग्रीनी ने कहा था कि जेसीपीओए एक अन्तर्राष्ट्रीय समझौता है।  उन्होंने कहा कि यह कोई दो पक्षों के बीच होने वाला समझौता नहीं है जिसे जब चाहे निरस्त कर दें।  डोनाल्ड ट्रम्प, जेसीपीओए को ख़तरनाक समझौता बताते हुए इसे निरस्त करना चाहते हैं।