जवाद ज़रीफ़ की स्वदेश वापसी
ईरानी विदेश मंत्री विदेशी दौरा पूरा करके स्वदेश लौट आए हैं।
मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ दक्षिण-पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर के तटवर्ती देशों का दौरा करके गुरूवार को तेहरान लौट आए। वे 12 दिन के विदेशी दौरे पर गए थे। उनका दौरा 5 मार्च से शुरु हुआ था। इस दौरे के पहले चरण में जवाद ज़रीफ़, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता गए थे जहां उन्होंने बैतुल मुक़द्दस के विषय पर ओआईसी की आपात शिखर बैठक में भाग लेने के अलावा इंडोनेशिया के अधिकारियों से मुलाक़ात की।
इंडोनेशिया के बाद वे सिंगापूर और फिर ब्रूनेई के दौरे पर गए। उसके बाद थाईलैंड के दौरे पर रवाना हुए और फिर न्यूज़ीलैंड पहुंचे अपनके दौरे के अंतिम चरण में ईरानी विदेशमंत्री ने कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों से भेंटवार्ता की। बुधवार की रात जवाद ज़रीफ़, सिडनी से स्वदेश के लिए रवाना हुए और गुरूवार की सुबह तेहरान पहुंचे। (MAQ/N)