मीज़ाइल कार्यक्रम, प्रस्ताव क्रमांक 2231 के विरुद्ध नहीं हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50733-मीज़ाइल_कार्यक्रम_प्रस्ताव_क्रमांक_2231_के_विरुद्ध_नहीं_हैः_ईरान
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान की मीज़ाइल विस्तार की नीति, संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2231 के विरुद्ध नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०९, २०१७ १४:०५ Asia/Kolkata
  • मीज़ाइल कार्यक्रम, प्रस्ताव क्रमांक 2231 के विरुद्ध नहीं हैः ईरान

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान की मीज़ाइल विस्तार की नीति, संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2231 के विरुद्ध नहीं है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए मीज़ाइल और परमाणु वार्ता में ईरान के दृष्टिकोणों की तबदीली के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि ईरान की नीतियों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। 

श्री बहराम क़ासिमी ने कहा कि मीज़ाइलों का विस्तार, ईरान की रक्षा नीति का भाग है और यह नीति अतीत की भांति और पूरी गंभीरता से आगे बढ़ती रहेगी।  विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अपने रक्षा मामलों में किसी को किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप की अनुमति नहीं देगा और न ही किसी दूसरे देश के आंतरिक मामलेे में किसी को हस्तक्षेप की अनुमति देगा।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान, तुर्की और इराक़ के राष्ट्राध्यक्षों की बग़दाद में होने वाली आगामी बैठक और कुर्दिस्तान क्षेत्र में होने वाले जनमत संग्रह के बारे में कहा कि तीनों देशों के बीच निरंतर और सूक्ष्म संपर्क जारी हैं और तीनों राष्ट्राध्यक्षों की मुलाक़ात के समय की घोषणा कुछ दिन बाद की जाएगी। (AK)