अमरीका को स्ट्रैटेजिक ग़लती से बचना चाहिएः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50845-अमरीका_को_स्ट्रैटेजिक_ग़लती_से_बचना_चाहिएः_ईरान
बेहरूज़ नेमती ने कहा है कि संसद की कार्यवाही में अमरीकी राष्ट्रपति के बयान की समीक्षा की गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ११, २०१७ ११:४८ Asia/Kolkata
  • अमरीका को स्ट्रैटेजिक ग़लती से बचना चाहिएः ईरान

बेहरूज़ नेमती ने कहा है कि संसद की कार्यवाही में अमरीकी राष्ट्रपति के बयान की समीक्षा की गई।

ईरान की संसद की अध्यक्ष समिति के प्रवक्ता बेहरूज़ नेमती ने कहा है कि अमरीका यदि जेसीपीओए से निकलना चाहता है तो फिर वाशिंग्टन को उसका हर्जाना भरना पड़ेगा।  उन्होंने कहा कि अमरीका के अतिरिक्त यूरोपीय संघ और गुट पांच धन एक ने इस अन्तर्राष्ट्रीय समझौते का समर्थन किया है।

उन्होंने आज बुधवार को संसद में कहा कि आज की संसद की कार्यवाही में जेसीपीओए के बारे में ट्रम्प के बयान की समीक्षा की गई।  उन्होंने कहा कि इस संबन्ध में ईरान के पास भी कुछ योजनाए हैं।

बेहरूज़ नेमती ने आईआरजीसी के विरुद्ध संभावित प्रतिबंधों के बारे में चेतावनी देते हुए कहा है कि अमरीका को स्ट्रैटेजिक ग़लती से बचना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अमरीका के राष्ट्रपति गुरूवार को जेसीपीओए  के बारे में अपने निर्णय की घोषणा के साथ ही आईआरजीसी सहित ईरान के बारे में अमरीकी रणनीति की घोषणा करेंगे।