ज़रीफ़, कुछ क्षेत्रीय शक्तियों को उनकी ग़लतियों के लिए सज़ा मिलनी चाहिए
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि ईरान क्षेत्रीय शक्तियों को रास्ते से हटाने का प्रयास नहीं कर रहा है, बल्कि उन्हें अपनी ग़लतियों की सज़ा मिलनी चाहिए।
सोमवार को ज़रीफ़ ने ट्वीट करके ग़लतियों पर ग़लतियां करने और ग़लत चयन के लिए क्षेत्रीय शक्तियों की आलोचना की।
उन्होंने उल्लेख किया कि क्षेत्र में अमरीका की उपस्थिति, केवल अपने हितों की सुरक्षा के लिए नहीं है, बल्कि वाशिंगटन क्षेत्रीय देशों और यहां तक कि अपने यूरोपीय घटकों के लिए एक चुनौती बनता जा रहा है।
ईरानी विदेश मंत्री ज़रीफ़ का कहना था कि कुछ अरब देश ऐसी स्थिति में ईरान पर आरोप लगा रहे हैं कि जब सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात जैसे इन देशों ने यमन पर युद्ध थोप दिया है, बहरैन में सैन्य हस्तक्षेप किया है, क़तर की घेराबंदी कर रखी है और सीरिया में आतंकवादी गुटों का समर्थन किया है। msm