मानवाधिकार परिषद की रिपोर्ट पर ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i51491-मानवाधिकार_परिषद_की_रिपोर्ट_पर_ईरान_की_कड़ी_प्रतिक्रिया
संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद में ईरान के प्रतिनिधि ने इस परिषद की रिपोर्टर द्वारा ईरान के विरुद्ध दी गई रिपोर्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि यह रिपोर्ट ईरान के बारे में पूरी तरह से ग़लत तस्वीर पेश करती है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २६, २०१७ ०९:१७ Asia/Kolkata
  • मानवाधिकार परिषद की रिपोर्ट पर ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया

संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद में ईरान के प्रतिनिधि ने इस परिषद की रिपोर्टर द्वारा ईरान के विरुद्ध दी गई रिपोर्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि यह रिपोर्ट ईरान के बारे में पूरी तरह से ग़लत तस्वीर पेश करती है।

हसन नेजाद ने वर्ष 2017 के आरंभिक छः महीनों के बारे में अस्मा जहांगीर द्वारा पेश की गई रिपोर्ट की समीक्षा के लिए आयोजित राष्ट्र संघ की मानवाधिकार बैठक में कहा कि इस रिपोर्ट में अमरीका की ओर से ईरान पर लगाए गए एकपक्षीय प्रतिबंधों और इसी तरह आतंकवाद की भेंट चढ़ने वाले 17 हज़ार ईरानी नागरिकों के बारे में संकेत भी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान में मानवाधिकार के समर्थन के संबंध में निर्णायक शक्ति सिर्फ़ ईरानी राष्ट्र है और बाहर के लोगों को इस संबंध में बोलने का कोई अधिकार नही है।

 

संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद की विशेष रिपोर्टर अस्मा जहांगीर ने अपनी रिपोर्ट में एक बार फिर इस्लामी क़ानून हाथ के बदले हाथ लागू करने के लिए ईरान की आलोचना की है और ईरान पर मानवाधिकार के हनन का घिसा पिटा आरोप लगाया है। संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद में ईरान के प्रतिनिधि ने इसी तरह सऊदी अरब के प्रतिनिधि के ईरान विरोधी बयान के जवाब में कहा है कि अमरीका और सऊदी अरब इतिहास भूल गए हैं क्योंकि दुनिया में सबसे ज़्यादा बच्चे सऊदी अरब और उसके घटकों के हाथों मारे गए हैं। (HN)