ईरान और नाइजर ने द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i51514-ईरान_और_नाइजर_ने_द्विपक्षीय_संबंधों_में_विस्तार_पर_बल_दिया
ईरान नाइजर के साथ संबंध विस्तार के लिए कोई सीमा नहीं मानता
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २७, २०१७ ०५:१९ Asia/Kolkata
  • ईरान और नाइजर ने द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार पर बल दिया

ईरान नाइजर के साथ संबंध विस्तार के लिए कोई सीमा नहीं मानता

ईरान के विदेशमंत्री ने नाइजर के अपने समकक्ष इब्राहीम याकूब से भेंटवार्ता की है।

इस भेंटवार्ता में दोनों देशों के विदेशमंत्रियों ने समस्त विशेषकर राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में संबंध विस्तार पर बल दिया।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार आर्थिक, राजनीतिक, व्यापारिक, क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मामले और आतंकवाद से मुकाबला मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ और इब्राहीम याकूब की वार्ता के मुख्य बिन्दु थे।

विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने कहा कि ईरान नाइजर के साथ संबंध विस्तार के लिए कोई सीमा नहीं मानता और समस्त विशेषकर व्यापारिक क्षेत्र में संबंधों को विस्तृत करने का दोनों देश इरादा रखते हैं।

नाइजर के विदेशमंत्री इब्राहीम याकूब ने भी कहा कि 40 वर्ष से अधिक समय से दोनों देशों के मध्य कूटनयिक संबंध हैं और नाइजर में ईरान के उच्च स्तरीय आर्थिक प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति दोनों देशों के विस्तृत संबंधों की सूचक है।

ज्ञात रहे कि गुरूवार को दोपहर बाद विदेशमंत्री नाइजर पहुंचे। इससे पहले जवाद जरीफ युगांडा और दक्षिण अफ्रीका गये थे।  MM