दो हज़ार किलोमीटर की मारक क्षमता वाले मिसाइल की ज़रूरत नहींः ईरान
हुसैन नक़वी हुसैनी ने कहा है कि ईरान को 2000 किलोमीटर से अधिक की मारक क्षमता के मिसाइल की फिलहाल आवश्यकता नहीं है।
संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रवक्ता का कहना है कि ईरान, दो हज़ार किलोमीटर की मारक क्षमता वाले मिसाइल बनाने में सक्षम है किंतु उसे अभी इसकी आवश्यकता नहीं है।उन्होंने कहा कि सुरक्षा के क्षेत्र में ईरान, अत्याधुनिक तकनीक का स्वामी है और देश पर लगाए गए प्रतिबंध ईरानी राष्ट्र के संकल्प को प्रभावित नहीं सके।
नक़वी हुसैनी ने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में ईरान की रणनीति, धमकियों को निष्क्रय बनाना है।उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर मिज़ाइल का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस समय ईरान के मिसाइलों की मारक क्षमता दो हज़ार किलोमीटर तक है जो धमकियों को चुनौतियों को निष्क्रय करने में सक्षम है।
संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि यदि किसी भी बहाने से ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंध लगाए जाते हैं तो फिर लंबी मारक क्षमता वाले मिसाइलों की प्राप्ति के विषय को कार्यसूचि में शामिल कर लिया जाएगा।