ईरान के बारे में ट्रम्प का नया बयान सफेद झूठः अली जाफ़री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i51840-ईरान_के_बारे_में_ट्रम्प_का_नया_बयान_सफेद_झूठः_अली_जाफ़री
आईआरजीसी के कमांडर ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रम्प का यह बयान सफेद झूठ है कि ईरान ने मिसाइल यमन के हवाले किये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०५, २०१७ १५:१५ Asia/Kolkata
  • ईरान के बारे में ट्रम्प का नया बयान सफेद झूठः अली जाफ़री

आईआरजीसी के कमांडर ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रम्प का यह बयान सफेद झूठ है कि ईरान ने मिसाइल यमन के हवाले किये हैं।

ब्रिगेडियर जरनल मुहम्मद अली जाफ़री ने रविवार को ट्रम्प के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह निराधार आरोप है।  उन्होंने कहा कि यह बयान, ईरान के विरुद्ध लगाए जाने वाले निराधार आरोप का हिस्सा है।  आईआरजीसी प्रमुख ने कहा कि ईरान से यमन मिसाइल भेजना संभव नहीं है।

ज्ञात रहे कि अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने रविवार को जापान में दावा किया था कि यमनियों द्वारा रेयाज़ पर मारे गए मिज़ाइल का ज़िम्मेदार ईरान है।

उल्लेखनीय है कि यमनी सेना ने इस बात की पुष्टि की कि शनिवार की रात सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित किन्ग ख़ालिद एयरपोर्ट को लंबी दूरी के बोर्कान एच-2 बैलिस्टिक मीज़ाईल से निशाना बनाया गया।