ईरान ने बहरैन के निराधार आरोप को नकारा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i52063-ईरान_ने_बहरैन_के_निराधार_आरोप_को_नकारा
ईरान के विदेश मंत्रालय ने बहरैन के उस निराधार दावे को रद्द किया है जिसमें ईरान के हस्तक्षेप की बात कही गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १२, २०१७ १४:१५ Asia/Kolkata
  • ईरान ने बहरैन के निराधार आरोप को नकारा

ईरान के विदेश मंत्रालय ने बहरैन के उस निराधार दावे को रद्द किया है जिसमें ईरान के हस्तक्षेप की बात कही गई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने कहा है कि बहरैन में तेल पाइप लाइन में हुए विस्फोट का आरोप ईरान पर गढ़ना ग़लत है क्योंकि यह पूरी तरह से निराधार है।  ज्ञात रहे कि बहरैन की तेल पाइप लाइन में शुक्रवार को विस्फोट हुआ जिसके बाद वहां पर आग लग गई।  बाद में शनिवार को बहरैन के विदेशमंत्री शेख ख़ालिद बिन अहमद आले ख़लीफ़ा ने इसका आरोप ईरान पर लगाया था।

इसके जवाब में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने रविवार को कहा कि बहरैन के अधिकारियों की अब यह आदत सी हो गई है कि जब भी वहां कोई घटना घटती है उसका आरोप वे ईरान के सिर मढ़ देते हैं।  उन्होंने कहा कि बहरैनी अधिकारियों को यह समझना चाहिए कि अब दूसरों पर निराधार आरोप लगाने का समय गुज़र चुका है।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि तेहरान, सदैव ही क्षेत्र और क्षेत्रीय देशों में शांति एवं सुरक्षा का समर्थक रहा है जो उसकी विदेश नीति में सर्वोपरि है।