ईरान और रूस के संबंध प्राचीन और एेतिहासिक हैंः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i52191-ईरान_और_रूस_के_संबंध_प्राचीन_और_एेतिहासिक_हैंः_विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि ईरान और रूस दो प्राचीन और एेतिहासिक देश हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १५, २०१७ १७:१५ Asia/Kolkata
  • ईरान और रूस के संबंध प्राचीन और एेतिहासिक हैंः विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि ईरान और रूस दो प्राचीन और एेतिहासिक देश हैं।

"ईरान और रूस- पांच शताब्दियों का सहयोग" शीर्षक के अंतर्गत आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेंस के नाम अपने संदेश में कहा कि ईरान और रूस दो प्राचीन और एेतिहासिक देश हैं।

"ईरान और रूस- पांच शताब्दियों का सहयोग" शीर्षक के अंतर्गत आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेंस रूस में आयोजित हुई। विदेशमंत्री ने अपने संदेश में इस अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेंस के आयोजन को दोनों देशों के संबंधों में महत्वपूर्ण बताया और बल दिया कि दुनिया में बहुत ही कम देश होंगे जिनके संबंध ईरान और रूस की भांति पांच शताब्दियों के पुराने हों।

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि इन संबंधों में उतार चढ़ाव रहे हैं किन्तु इन संबंधों का सबसे बड़ा पाठ यह है कि दो पड़ोसी होने के नाते ईरान और रूस के संबंधों को और अधिक विस्तृत होना चाहिए और दोनों देशों के अधिकारियों को संबंधों को विस्तृत और बहुपक्षीय करने का प्रयास करना चाहिए।

श्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ईरान और रूस के संबंधों में विस्तार न केवल यह कि दोनों देशों के हित में रहे हैं बल्कि मध्य एशिया और मध्यपूर्व जैसे क्षेत्रों में शांति और स्थिरता का महत्वपूर्ण कारण रहा है।(AK)