भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में बनाए गए फील्ड हास्पिटल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i52218-भूकंप_प्रभावित_क्षेत्रों_में_बनाए_गए_फील्ड_हास्पिटल
ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बलों ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में कई फील्ड अस्पताल बनाए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १६, २०१७ १६:०१ Asia/Kolkata
  • भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में बनाए गए फील्ड हास्पिटल

ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बलों ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में कई फील्ड अस्पताल बनाए हैं।

आईआरजीसी के ब्रिगेडियर अली अकबरपूर जमशीदियान ने कहा है कि देश के पश्चिमी क्षेत्र में आए भूंकप वाले क्षेत्रों में इस्लामी क्रांति के सुरक्षा बलों ने कई फील्ड अस्पताल बनाए हैं।  उन्होंने बताया कि हमारे जवान भूकंप आने के बाद से ही भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद हैं।  उन्होंने बताया कि इन फील्ड अस्पतालों में बड़ी संख्या में घायलों का उपचार किया जा रहा है।अकबरपूर जमशीदियान ने बताया कि अबतक इन अस्पतालों में बहुत से घायलों का उपचार किया जा चुका है।

ज्ञात रहे कि रविवार की रात पश्चिमी ईरान में भीषण भूकंप आया था जिसमें कम से कम 432 लोग मारे गए जबकि 9000 से अधिक घायल हुए।