फ़्रांस के विदेश मंत्री की सऊदी विदेश मंत्री की हां में हां
फ़्रांस के विदेश मंत्री ने सऊदी अरब के दुष्प्रचार के प्रभाव में इस्लामी गणतंत्र ईरान के क्षेत्र में रोल के संबंध में चिंता जतायी और सऊदी शासन के विदेश मंत्री ने ईरान पर लेबनान और यमन के मामलों में हस्तक्षेप करने का इल्ज़ाम लगाया।
सऊदी अरब के विदेश मंत्री आदिल अलजुबैर ने गुरुवार को अपने फ़्रांसीसी समकक्ष जान लोद्रियान के साथ रियाज़ में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में दावा किया कि लेबनान के हिज़्बुल्लाह के संबंध में कार्यवाही के उपाय निकालना चाहिए।
सऊदी अरब और फ़्रांस के विदेश मंत्रियों के दावे पश्चिम एशिया की मौजूदा वास्तविकता के ख़िलाफ़ और संकट को दूसरे सिर मढ़ने की कोशिश है। सबसे ज़्यादा चिंता की बात क्षेत्र में सऊदी शासन की विनाशकारी नीतियों के संबंध में फ़्रांस सहित पश्चिमी देशों की उदासीनता है। यमन सहित पश्चिम एशिया के हालात पर नज़र डालने से पता चलता है कि सऊदी अरब के पेट्रो डॉलर और सऊदियों के दुष्प्रचार के कारण बहुत से देश सऊदियों की हां में हां मिला रहे हैं।
पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर अगर वास्तविक नज़र डाली जाए तो अच्छी तरह यह बात स्पष्ट हो जाती है कि किन देशों व पक्षों के क्षेत्र में रोल के संबंध में चिंतित होने की ज़रूरत है। युद्धोन्मादी सऊदी शासन के प्रभाव में वास्तविकता के ख़िलाफ़ दृष्टिकोण अपनाने वाले फ़्रांस सहित दूसरे देशों को यह बात अच्छी तरह पता है कि पश्चिम एशिया में बहुत से संकटों की जड़ को सऊदी अरब और ज़ायोनी शासन की नीतियों में ढूंढना चाहिए कि आज दोनों ने हाथ में हाथ मिलाकर क्षेत्र की जनता के ख़िलाफ़ बहुत ही बुरा गठजोड़ बनाया है।
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार की रक्षा का दम भरने वाले फ़्रांस जैसे देश की ख़ामोशी की आड़ में यमन में औरतों व बच्चों सहित इस देश के बेगुनाह लोगों का रोज़ाना जनसंहार ऐसी सच्चाई है जो झूठे दावों के ज़रिए नहीं बदल सकती। (MAQ/T)