सऊदी अरब ने ऐतिहासिक तथ्यों से अपनी आंख बंद कर ली है,
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i52246-सऊदी_अरब_ने_ऐतिहासिक_तथ्यों_से_अपनी_आंख_बंद_कर_ली_है
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि सऊदी अरब ने एतिहासिक तथ्यों से अपनी आंख बंद कर ली है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १७, २०१७ १५:३४ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब ने ऐतिहासिक तथ्यों से अपनी आंख बंद कर ली है,

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि सऊदी अरब ने एतिहासिक तथ्यों से अपनी आंख बंद कर ली है।

विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने सऊदी अधिकारी एतिहासिक घटनाओं को पूरी तरह नज़रअंदाज़ करके शत्रुतापूर्ण और मूर्खतापूर्ण हरकतें कर रहे हैं जिसके नतीजे में अब तक उन्होंने केवल अपने हितों को नुक़सान पहुंचाया है।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान की तनाव पैदा करने वाली नीतियों और ईरान तथा सऊदी अरब के बीच टकराव की संभावना के बारे में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की नीतियां हमेशा तर्क और सूझ बूझ पर आधारित रही हैं।

विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान युद्ध और तनाव बढ़ाने के बजाए क्षेत्र में शांति व स्थिरता चाहता है।

जवाद ज़रीफ़ ने यमन, सीरिया, इराक़ और लेबनान में सऊदी अरब की विनाशकारी नीतियों का हवाला देते हुए कहा कि इन नीतियों से क्षेत्र के लोगों को बड़ा नुक़सान उठाना पड़ा है अतः अब ज़रूरत इस बात की है कि इस प्रक्रिया पर अंकुश लगाया जाए।